1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर भारत का पहला बयान, केंद्रीय मंत्री ने कहा पाकिस्तान का भरोसा नहीं

हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर भारत का पहला बयान, केंद्रीय मंत्री ने कहा पाकिस्तान का भरोसा नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2019 01:35 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 01:37 pm IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी से पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि पाकिस्तान पहले भी उसकी गिरफ्तारी का नाटक कर चुका है।

Indian Government reaction on Hafiz Saeed arrest- India TV Hindi
Indian Government reaction on Hafiz Saeed arrest Image Source :

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर भारत की तरफ से पहला बयान आया है, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी से पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि पाकिस्तान पहले भी उसकी गिरफ्तारी का नाटक कर चुका है। हरदीप पुरी ने कहा कि जब पाकिस्तान में हाफिज सईद के खिलाफ सही मायनों में कार्रवाई होगी तभी भरोसा किया जा सकेगा। 

सिर्फ केंद्रीय मंत्री ने ही ऐसा बयान नहीं दिया है बल्कि मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों के केस कोर्ट में लड़ने वाली वरिष्ठ वकील और उस समय पब्लिक प्रॉसिक्युटर रहे उज्जवल निकम ने भी ऐसा ही बयान दिया है। उज्जवल निकम ने कहा कि पाकिस्तान हाजिफ को गिरफ्तार करके दुनिया के मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत