1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौसेना ने फेसबुक पर लगाया बैन, नेवल बेस और जंगी जहाजों पर स्मार्टफोन के प्रयोग पर रोक

नौसेना ने फेसबुक पर लगाया बैन, नेवल बेस और जंगी जहाजों पर स्मार्टफोन के प्रयोग पर रोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2019 12:07 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 12:07 pm IST

भारतीय सैनिकों द्वारा सोशल मीडिया पर खुफिया जानकारी लीक करने की खबरों के बीच भारतीय नौ सेना ने बड़ा कदम उठाया है।

Indian Navy- India TV Hindi
Indian Navy

भारतीय सैनिकों द्वारा सोशल मीडिया पर खुफिया जानकारी लीक करने की खबरों के बीच भारतीय नौ सेना ने बड़ा कदम उठाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय नौ सेना ने सैनिकों के फेसबुक इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अब जवान किसी भी तरह से फेसबुक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही नौ सेना ने नेवल बेस, डॉकयार्ड और समुद्र में तैनात जंगी जहाजों पर स्मार्टफोन के प्रयोग पर रोक लगा दी है। 

भारतीय नौ सेना ने हाल ही में अपने 7 सैनिकों को शत्रु देश की खुफिया एजेंसियों को सोशल मीडिया पर जानकारी लीक करते हुई पकड़ा है। इसके तुरंत बाद ही नौसेना की ओर से सख्त कदम उठाया गया है। सोशल मीडिया के साथ ही स्मार्टफोन की मदद से भी विदेशी खुफिया एजेंसियों द्वारा जानकारी जुटाने की खबरें आ रही थीं। इसे देखते हुए ही सभी संवेदनशील जगहों पर सेना के स्मार्टफोन यूज़ करने पर रोक लगा दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत