1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के नोटों पर दिख सकते हैं आंबेडकर और विवेकानंद

देश के नोटों पर दिख सकते हैं आंबेडकर और विवेकानंद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 31, 2015 11:19 am IST,  Updated : Dec 31, 2015 11:19 am IST

अगर एक ऐकडेमिक और पॉलिसी एक्सपर्ट के ताजा प्रस्ताव को सरकार का समर्थन मिल गया तो जल्द ही देश में आंबेडकर और विवेकानंद की छाप वाले नोट देखने को मिल सकते हैं।

INDIAN-NOTE- India TV Hindi
INDIAN-NOTE

नई दिल्ली: देश में छपने वाले नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर छपी होती है लेकिन अब इन नोटों पर भीमराव आंबेडकर और स्वामी विवेकानंद की फोटो छापे जाने पर विचार किया जा रहा है। अगर एक ऐकडेमिक और पॉलिसी एक्सपर्ट के ताजा प्रस्ताव को सरकार का समर्थन मिल गया तो जल्द ही देश में आंबेडकर और विवेकानंद की छाप वाले नोट देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल के लिए यह बात सत्ता के गलियारों में विचाराधीन है कि इस पर अमल किया जाए या नहीं। गौरतलब है कि साल 1996 से लेकर अब तक नोटों पर सिर्फ महात्मा गांधी की ही तस्वीर छपती आई है।

दरअसल जिस व्यक्ति ने यह सुझाव दिया है वो कभी सोनिया गांधी की अगुआई वाली नेशनल एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य हुआ करता था। एनएसी और प्लानिंग कमीशन (योजना आयोग) के सदस्य रह चुके नरेंद्र जाधव ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  यह सुझाव दिया है। आंबेडकर की 125वीं जयंती समारोह के लिए प्रधानमंत्री की अगुआई में बनी 6 सदस्यीय गैर सरकारी सदस्यों में से एक हैं।

जाधव ने इस तथ्य की पुष्टि करते हुए बताया कि मैने पहली बैठक में खुद प्रधानमंत्री को यह सुझाव दिया था। उन्होंने अपने इस तर्क को जायज ठहराते हुए कहा कि जब अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में कई बड़ी हस्तियों की तस्वीरें हो सकती हैं तो भारत में भी इस व्यवहार को अपनाया जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने आंबेडकर की याद में एक सिक्का जारी किया है। जाधव ने कहा कि आंबेडकर एक बेहतरीन मौद्रिक अर्थशास्त्री और रिजर्व बैंक की स्थापना में भी उनका अहम योगदान था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत