1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे ने दी गुड न्यूज! इन स्टेशनों पर कम हुए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम

रेलवे ने दी गुड न्यूज! इन स्टेशनों पर कम हुए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2021 09:16 am IST,  Updated : Nov 25, 2021 09:21 am IST

सुधीर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान हमने रेलवे प्लेटफॉर्म में लोगों की भीड़ को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की क़ीमत बढ़ाई थी। आज से हमने मुरादाबाद के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की क़ीमत को 10 रुपये कर दिया है।

indian railway platform tickets price reduced  रेलवे ने दी गुड न्यूज! इन स्टेशन पर कम हुए प्लेटफॉर्म- India TV Hindi
रेलवे ने दी गुड न्यूज! इन स्टेशनों पर कम हुए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम Image Source : ANI

Highlights

  • मुरादाबाद मंडल में प्लेटफॉर्म टिकट के दाम घटाए गए
  • मुरादाबाद के सभी स्टेशनों पर 10 रुपये में मिल रहा प्लेटफॉर्म टिकट
  • सेंट्रल रेलवे ने भी घटाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम

मुरादाबाद. कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। कोरोना के लगातार कम होते एक्टिव मामलों के बीच रेलवे की तरफ से एक गुड न्यूज दी गई है। मुरादाबाद रेल मंडल में आने वाले सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत घटा दी गई है।

मुरादाबाद रेलवे मंडल के सभी स्टेशनों पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपये के बजाय 10 रुपये में दिया जा रहा है।

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान हमने रेलवे प्लेटफॉर्म में लोगों की भीड़ को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की क़ीमत बढ़ाई थी। आज से हमने मुरादाबाद के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की क़ीमत को 10 रुपये कर दिया है।

सेंट्रल रेलवे ने भी कम किया प्लेटफॉर्म टिकट का दाम

सेंट्रल रेलवे ने भी प्लेटफॉर्म टिकट के दाम घटाए हैं। कोरोना काल की शुरुआत के बाद से ही यहां पर प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये में दिए जा रहे थे। अब इनकी कीमत घटा कर 10 रुपये कर दी गई है। सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि CSTM, दादर (Dadar), एलटीटी (LTT), ठाणे (Thane), कल्याण (Kalyan) और पनवेल (Panvel) रेलवे स्टेशनों पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये के बजाय 10 रुपये में दिया जाएगा।

indian railway platform tickets price reduced  रेलवे ने दी गुड न्यूज! इन स्टेशन पर कम हुए प्लेटफॉर्म
Image Source : ANIरेलवे ने दी गुड न्यूज! इन स्टेशन पर कम हुए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत