1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Railways: कोरोना का कहर, 12 ट्रेनें की गईं रद्द, देखिए- पूरी लिस्ट

Indian Railways: कोरोना का कहर, 12 ट्रेनें की गईं रद्द, देखिए- पूरी लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2021 05:54 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 06:04 pm IST

दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने मंगलवाल को ट्वीट कर बताया कि 14 ट्रेनों को कम यात्री होने के कारण रद्द किया गया है।

Indian Railways: कोरोना का कहर, 12 ट्रेनें की गईं रद्द, देखिए- पूरी लिस्ट- India TV Hindi
Indian Railways: कोरोना का कहर, 12 ट्रेनें की गईं रद्द, देखिए- पूरी लिस्ट Image Source : RAILWAY

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और खराब होती स्थिति के बीच ट्रेनों में चलने वाले लोगों की संख्या काफी घट गई है। ऐसे में कम यात्रियों के कारण कुछ ट्रेन में रद्द की गई हैं। दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने मंगलवाल को ट्वीट कर बताया कि 14 ट्रेनों को कम यात्री होने के कारण रद्द किया गया है।

कौन-कौनसी ट्रेनें हुईं रद्द?

रद्द की गई ट्रेनें
Image Source : TWITTERरद्द की गई ट्रेनें

रद्द की गई ट्रेनें
Image Source : TWITTERरद्द की गई ट्रेनें

रद्द की गई ट्रेनें
Image Source : TWITTERरद्द की गई ट्रेनें

26 अप्रैल को रद्द की गईं थी 40 ट्रेनें

इससे पहले 26 अप्रैल को रेलवे ने बहुत कम यात्रियों के कारण 40 रेल सेवाएं अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि रेलवे द्वारा कोरोना वायरस की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्रियों के कारण 40 रेलसेवाओं को अग्रिम आदेशों तक रद्द किया जा रहा है। 

उनके अनुसार जिन ट्रेन को रद्द किया गया है उनमें जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर मंगलवार से न तो दिल्‍ली जाएगी और न ही आएगी। अधिकारी के मुताबिक इसके अलावा बठिण्डा -लालगढ स्पेशल, लालगढ-अबोहर स्पेशल, अबोहर-जोधपुर स्पेशल, जैसलमेर-लालगढ स्पेशल, भिवानी-मथुरा स्पेशल व श्रीगंगानगर-रेवाडी स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।

रद्द की गईं थी 40 ट्रेनें
Image Source : TWITTERरद्द की गईं थी 40 ट्रेनें

ये सभी ट्रेन अगले आदेश तक रद्द रहेंगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत