भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात! अभी पटरियों पर दौड़ती रहेंगी ये 24 स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात! अभी पटरियों पर दौड़ती रहेंगी ये 24 स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल
Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 16, 2021 10:59 am IST,
Updated : Mar 16, 2021 10:59 am IST
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को एक अच्छी खबर दी है। उत्तर रेलवे की तरफ से चलाई गई 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों को अभी चलाते रहने का फैसला किया गया है।
Image Source : FILE
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात! अभी पटरियों पर दौड़ती रहेंगी ये 24 स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को एक अच्छी खबर दी है। उत्तर रेलवे की तरफ से चलाई गई 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों को अभी चलाते रहने का फैसला किया गया है। उत्तर रेलवे ने देश के विभिन्न रूटों पर चल रही 24 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। इन ट्रेनों में यात्रा की शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा से पहले रिजर्वेशन करवाना होगा और यात्रा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। आइए आपको बताते हैं किन ट्रेनों को दिया गया है विस्तार।