New Year Gift: भारतीय रेलवे ने दी खुशखबरी, अभी दौड़ती रहेंगी ये ट्रेनें
New Year Gift: भारतीय रेलवे ने दी खुशखबरी, अभी दौड़ती रहेंगी ये ट्रेनें
Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 01, 2021 09:33 am IST,
Updated : Jan 01, 2021 09:34 am IST
New Year Gift: indian railways, irctc, special trains list, new year special trains, new year 2021 special trains list, trains list special in new year, indian railways special trains list 2021
Image Source : TWITTER/RAILMININDIA
New Year Gift: भारतीय रेलवे ने दी खुशखबरी, अभी दौड़ती रहेंगी ये ट्रेनें
नई दिल्ली. नए साल के आगाज के साथ भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। उत्तर रेलवे ने कोरोना काल में यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई गई कई फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों को चालू रखने का फैसला किया है। पहले की तरह ही इन ट्रेनों में यात्रा के लिए पैसेंजर्स को रिजर्वेशन करवाना जरूरी होगा और कोरोना को देखते हुए बनाए गए प्रोटोकॉल को मानना जरूरी होगा। आइए आपको बता दें रेलवे द्वारा किन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है।