1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Amritsar train accident: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, रेलमंत्री ने अमेरिका का दौरा बीच में छोड़ा

Amritsar train accident: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, रेलमंत्री ने अमेरिका का दौरा बीच में छोड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2018 10:11 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 10:16 pm IST

अमृतसर में हुए भयानक रेल हादसे को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपना अमेरिकी दौरा बीच में छोड़ दिया है और स्वदेश वापस लौट रहे हैं।

Amritsar train accident: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइ नंबर, रेलमंत्री ने अमेरिका का दौरा बीच में छोड़- India TV Hindi
Amritsar train accident: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइ नंबर, रेलमंत्री ने अमेरिका का दौरा बीच में छोड़ा

नई दिल्ली: अमृतसर में हुए भयानक रेल हादसे को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपना अमेरिकी दौरा बीच में छोड़ दिया है और स्वदेश वापस लौट रहे हैं। इस दिल दहलाने वाली दुर्घटना पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है।

उन्होने अपने ट्विटर संदेश में लिखा कि भारतीय रेलवे बचाव कार्य के लिए तुरंत प्रभाव से जुट गई है। इस बीच रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा हादसे वाली जगह के लिए रवाना हो गए हैं। रेलवे ने इस दुर्घटना के लिए हेल्पलाइन नंबर 0183-2223171, 0183-2564485 जारी किया कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत