पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के सरोवर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक मुस्लिम युवक ने हाथ धोए और कुल्ला किया। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस के चंगुल से बच कर आरोपी भाग रहा था। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए गैंगस्टर हरनूर सिंह पर गोली चला दी। अस्तपाल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अमृतसर में आप सरपंच की हत्या के बाद सीएम भगवंत मान ने डीजीपी से फोन पर बात की है। उन्होंने सरपंच की हत्या मामले की अपडेट ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शादी समारोह में आप नेता की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मृतक नेता की पहले भी तीन बार हमला हो चुका है।
अमृतसर में 55 करोड़ के टेंडर घोटाले की जांच के दौरान SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किसी सीनियर IAS अधिकारी की शिकायत पर पंजाब सरकार ने ये एक्शन लिया है।
अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अमृतसर के कई स्कूलों में उस समय दहशत फैल गई, जब कई प्राइवेट स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिली। कई जाने-माने प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल को ईमेल मिला, जिसमें धमकी का पैटर्न एक जैसा था, जिसमें कहा गया था कि स्कूलों में बम रखे गए हैं।
रवनीत सिंह बिट्टू ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब में रेलवे प्रोजेक्ट के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है।
अमृतसर में पुलिस ने एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी को मार गिराया, जबकि उसका साथी सन्नी फरार हो गया। हैरी के ISI और विदेशी गैंगस्टरों से संबंध थे और वह ड्रोन के जरिए हथियार व नशा मंगवाता था। पुलिस उसके नेटवर्क और पुराने मामलों की गहन जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवा रहे थे और नशे के सामान की भी तस्करी की जा रही थी। तस्करी का काम ड्रोन के जरिए किया जा रहा था।
पंजाब पुलिस ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। भारत-पाक सीमा के पास रावी नदी के पास हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
धान की कटाई के साथ ही पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। राज्य में अब तक 90 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक 51 मामले अमृतसर में सामने आए हैं।
पंजाब में पराली जलाने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। धान की कटाई शुरू होते ही इसके मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस ने अब ऐसे 14 मामलों में FIR दर्ज की है।
अमृतसर के मंदिर में 15 मार्च को बम फेंका गया था। इस घटना के दो दिन बाद एक हमलावर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं, उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में है, जिसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
एनआईए की टीम ने एक खालिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बिहार के गया से हुई है। ये आतंकी अमृतसर मंदिर पर ग्रेनेड हमले के मामले में फरार चल रहा था।
पंजाब के अमृतसर और जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई जाने इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से पंजाब के लोगों को काफी फायदा होगा और वे आसानी से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकेंगे।
गिरफ्तार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उम्र मात्र 24 साल है। इसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पांच इमेल के जरिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। SGPC के सदस्य कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि ईमेल में RDX से उड़ाने की बात लिखी गई थी। उसमें समय भी लिखा है और सतर्क रहने को कहा गया है।
जिंदगी में ड्रामा कहीं भी, कभी भी शुरू हो सकता है। जैसे इस शख्स के साथ हुआ इसलिए हमेशा आप तैयार रहें, हर एक मुसीबत से निपटने के लिए। लड़के के साथ क्या हुआ वह आप इस वीडियो में खुद देख लीजिए।
पंजाब के अमृतसर में भीषण धमाका हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। शख्स के संबंध आतंकी संगठन से निकले हैं। अमृतसर के DIG सतिंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़