1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमृतसर में लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य का घर जब्त, कई देशों में फैले नार्को-टेरर में है शामिल

अमृतसर में लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य का घर जब्त, कई देशों में फैले नार्को-टेरर में है शामिल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 16, 2026 04:09 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 04:33 pm IST

NIA ने अमृतसर में लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य का घर जब्त दिया है, जो इटली, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में फैले नार्को-टेरर नेटवर्क के मामले में शामिल है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब के अमृतसर में एक घर ज़ब्त किया है। यह घर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक सदस्य से जुड़ा है, जो कई देशों में फैले नार्को-टेरर नेटवर्क के मामले में शामिल है।

NIA के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी आरोपी अंकुश कपूर के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड थी। अंकुश कपूर भारत में इस नार्को-टेरर नेटवर्क का एक अहम सदस्य है, जिसका नेटवर्क इटली, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, थाईलैंड, UAE और पाकिस्तान समेत कई देशों में फैला हुआ है।

ड्रग्स की कमाई से खड़ी की थी संपत्ति

एक अन्य खबर में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डोडा जिले में ड्रग्स तस्करी के एक आरोपी की अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। कुर्क की गई संपत्तियों में आरोपी के दो मकान और कुछ दुकानें शामिल हैं।

जांच में बरामद हुआ भारी मात्रा में नशा

यह कार्रवाई स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी की पहचान कमर दीन के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ इस साल की शुरुआत में ड्रग्स तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की विस्तृत वित्तीय जांच में यह साफ हुआ कि आरोपी ने यह संपत्तियां पूरी तरह से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से मिले पैसे से खड़ी की थीं। जांच के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ और दोष साबित करने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई, जिससे मादक पदार्थ तस्करी में आरोपी की संलिप्तता का पता चलता है।

अन्य संपत्तियों की भी पहचान कर रही पुलिस

प्रवक्ता ने बताया कि विस्तृत वित्तीय जांच से यह पता चला है कि डोमेल (कहारा) में दुकानों वाला तीन मंजिला रिहायशी मकान और बानी ट्रंकल में एक रिहायशी मकान (दीन का) कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से हुई कमाई से हासिल किए गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमर दीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है। इसके अलावा, पुलिस उसकी अन्य संपत्तियों की भी पहचान कर रही है जो उसने अवैध तरीकों से कमाई हैं, उन्हें भी जल्द ही कुर्क किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

TMC नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे से हमला, पुलिस ने बचाया; सामने आया VIDEO

'किसी के साथ इतनी गद्दारी करना ठीक नहीं', TMC का हाल देख क्यों दुखी हुए हुमायूं कबीर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।