1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जल्द ही आप 'ट्विटर' से भी भर सकेंगे अपने बिल

जल्द ही आप 'ट्विटर' से भी भर सकेंगे अपने बिल

 Written By: IANS
 Published : Dec 27, 2015 02:49 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 02:49 pm IST

भारतीय ट्विटर उपभोक्ता शीघ्र ही अपने बिल का भुगतान इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट के माध्यम से कर पाएंगे। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ने भारत स्थित स्टार्ट अप कंपनी 'लुकअप' के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है।

twitter- India TV Hindi
twitter

न्यूयॉर्क: भारतीय ट्विटर उपभोक्ता शीघ्र ही अपने बिल का भुगतान इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट के माध्यम से कर पाएंगे। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ने भारत स्थित स्टार्ट अप कंपनी 'लुकअप' के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। इसकी मदद से उपभोक्ता 'लुकअपलाइट' को संदेश भेजकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं, सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उद्यमों के साथ लेन-देन कर सकते हैं।

लुकअप खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को एक-दूसरे के साथ सीधे चैट करने की सुविधा देता है। लुकअप के अब तक 12 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं। वर्तमान में उपभोक्ता ट्विटर के 'बाय' बटन का प्रयोग करके सोशल नेटवर्क के अंतर्गत खरीदारी कर सकते हैं।

नई सुविधा शुरू होने के बाद ट्विटर के जरिए खरीद ऑर्डर और भुगतान दोनों अलग-अलग और ऑफलाइन ही किए जा सकेंगे।

उपभोक्ताओं को व्यापारियों के साथ जोड़ने के लिए लुकअप ट्विटर के API (एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस) और उसकी निगरानी क्षमताओं का भी इस्तेमाल करेगा। लुकअप उपभोक्ताओं को फोन नम्बरों की मदद से जोड़ने की जगह गूगल मैप्स के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके इलाके के खुदरा विक्रेताओं की जानकारी देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत