1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय युवा कांग्रेस गंगा में विसर्जित करेगी Covid-19 के कारण मारे गए 500 लोगों की अस्थियां

भारतीय युवा कांग्रेस गंगा में विसर्जित करेगी Covid-19 के कारण मारे गए 500 लोगों की अस्थियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2021 08:09 am IST,  Updated : Jun 11, 2021 08:09 am IST

भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि वह कोविड-19 के कारण मरने वाले उन 500 लोगों की अस्थियां 11 जून को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित करेगी...

भारतीय युवा कांग्रेस...- India TV Hindi
भारतीय युवा कांग्रेस गंगा में विसर्जित करेगी Covid-19 के कारण मारे गए 500 लोगों की अस्थियां Image Source : TWITTER- @SRINIVASIYC

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोविड-19 के कारण मरने वाले उन 500 लोगों की अस्थियां 11 जून को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित करेगी, जिनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया था और जिनके परिवार का कोई सदस्य उनकी अस्थियां लेने नहीं पहुंचा।

आईवाईसी अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने ट्वीट किया, ‘‘एसओएसआईवाईसी टीम कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले उन 500 लोगों की अस्थियों को हिंदू परंपरा के अनुसार प्रवाहित करेगी, जिनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में किया गया था।’’

श्रीनिवास ने एक वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ता अस्थि कलश तैयार करते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत