1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देखिए: भारत का पहला लेस्बियन ऐड !

देखिए: भारत का पहला लेस्बियन ऐड !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2015 12:05 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 03:56 pm IST

नई दिल्ली: जहां एक तरफ भारत में समलैंगिकों के अधिकारों को लेकर रस्सा-कशी चल रही है तो दूसरी तरफ भारत का पहला लेस्बियन ऐड जबर्दस्त चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो

क्या कहते हैं बनाने वाले:

इस वीडियो को बनाने वाले प्रॉडक्शन हाउस हेक्टिक कंटेंट के अविशेक घोष का कहना है, 'हमने गे लोगों के साथ जुड़ी परंपरावादी सोच से बचने की कोशिश की। हमने इसे रियल फील देने की कोशिश की है। ठीक वैसे ही जैसे कोई दूसरा कपल भी अपने पैरंट्स से मिलने को लेकर कुछ सहमा हुआ सा रहता है।'

फिल्म का कॉन्सेप्ट ऐड एजेंसी ऑग्लिवी एंड माथेर बंगलुरू ने तैयार किया है। इस ऐड को प्रमोट करने वाली एजेंसी मिंत्रा के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) मनीष अग्रवाल का कहना है कि सोशल मीडिया पर इसे करीब 30 लाख लोग देख चुके हैं।

LGBT राइट्स एक्टिविस्ट अशोक राव कवि का कहना है कि लेस्बियंस अब शादी कर रहे हैं और इसके साथ ही अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेस्बिंय कपल्स खुशी से जिंदगी गुजार रहे हैं और अब इन्हें स्वीकार भी किया जा रहा है।

जहां लोग लिव-इन रिलेशनशिप को चौंकाने वाला मानते हैं, वहां यह ऐड एक कदम आगे बढ़ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत