
9. लांबी देहर माइंस, मसूरी
मसूरी की लांबी देहर माइंस के बारे में माना जाता है कि खदान में नियमों की अनदेखी करके मजदूरों से काम लिया जाता था जिससे काफी संख्या में मजदूरों की मौत हो गई। बाद में सुरक्षा कारणों से इस माइंस को बंद कर दिया गया लेकिन अब यह स्थान भूतहा माना जाता है। स्थानीय लोग के मुताबिक यह माइंस भूतों का ठिकाना बन चुका है। रात के समय यहां से कई लोंगों के बातें करने की आवाजें आती हैं। कई बार यहां ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।