1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चमत्कार: देश के सबसे बुजुर्ग संक्रमित व्यक्ति और पत्नी को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

चमत्कार: देश के सबसे बुजुर्ग संक्रमित व्यक्ति और पत्नी को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2020 09:28 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 09:28 pm IST

केरल के कोट्टायम जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे बुजुर्ग भारतीय व्यक्ति और उनकी पत्नी को पूरी तरह संक्रमण मुक्त होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

कोट्टायम (केरल): केरल के कोट्टायम जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे बुजुर्ग भारतीय व्यक्ति और उनकी पत्नी को पूरी तरह संक्रमण मुक्त होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चिकित्सा जगत में इसे एक करिश्मा बताया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि थॉमस अब्राहम (93) और उनकी पत्नी मरियम्मा (88) कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ मार्च से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। इसमें उनकी जीत हुई है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ''वे अब ठीक हैं। कोरोना वायरस की उनकी ताजा जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है जिसके बाद उनको छुट्टी देने का फैसला लिया गया।''

केरल के पथनामथिट्टा जिले के रन्नी गांव के निवासी थॉमस और मरियम्मा का बेटा, बहू और पौत्र पिछले महीने इटली से लौटे थे, जिनके संपर्क में आकर वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत