1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Indigo के एक कर्मचारी की Coronavirus संक्रमण से मौत

Indigo के एक कर्मचारी की Coronavirus संक्रमण से मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 10:19 pm IST

इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को कहा कि चेन्नई में उसके एक कर्मचारी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। एयरलाइन ने इसके अतिरिक्त और कोई जानकारी नहीं दी।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational image Image Source : FILE

मुंबई. इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को कहा कि चेन्नई में उसके एक कर्मचारी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। एयरलाइन ने इसके अतिरिक्त और कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उक्त कर्मचारी एयरक्राफ्ट मैंटेनेंस इंजीनियर थे और उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी आयु 55 से 60 वर्ष के बीच थी।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम चेन्नई में अपने एक प्रिय साथी की कोविड-19 के संक्रमण के कारण मौत से बहुत दुखी हैं।’’ यह देश में विमानन क्षेत्र के किसी कर्मचारी की कोविड-19 के संक्रमण के कारण मृत्यु का संभवत: पहला मामला है। प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘इंडिगो में हम सभी के लिए यह हृदय विदारक क्षण है और दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं तथा अनुरोध करते हैं कि हमारे सहयोगी और उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत