1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना मर्डर केस: इंद्राणी से मिली ब्रिटिश उप उच्चायोग की टीम

शीना मर्डर केस: इंद्राणी से मिली ब्रिटिश उप उच्चायोग की टीम

 Written By: IANS
 Published : Sep 15, 2015 07:18 am IST,  Updated : Sep 15, 2015 07:21 am IST

मुंबई: मुंबई में ब्रिटिश उप उच्चायोग की एक टीम ने शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से जेल में मुलाकात की। इंद्राणी इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। बीते कुछ सालों से इंद्राणी

इंद्राणी मुखर्जी से...- India TV Hindi
इंद्राणी मुखर्जी से मिली ब्रिटिश उप उच्चायोग की टीम

मुंबई: मुंबई में ब्रिटिश उप उच्चायोग की एक टीम ने शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से जेल में मुलाकात की। इंद्राणी इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं।

बीते कुछ सालों से इंद्राणी ब्रिटेन की भी नागरिक हैं। ब्रिटिश टीम ने उससे पूछा कि उसे किसी तरह की मदद तो नहीं चाहिए। यह भी पूछा कि जेल में उसे कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं। टीम ने एक सामान्य प्रक्रिया के तहत यह मुलाकात की। किसी अन्य जगह पर रह रहे या काम कर रहे ब्रिटिश नागरिक को जेल होने पर ब्रिटिश मिशन उससे मिलकर बात करता है।

इससे पहले उप उच्चायोग की टीम को इंद्राणी से मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी। कहा गया था कि पहले गृह मंत्रालय से अनुमति लेकर आएं।

मुंबई के ब्रिटिश उप उच्चायोग या दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के अधिकारियों से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी।

इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय पर इंद्राणी की बेटी शीना की हत्या का आरोप है। यह सभी 21 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस अभी तक इस हत्या के पीछे की वजहों के बारे में पता नहीं लगा सकी है। कई वजहों में से एक संपत्ति विवाद के हिसाब से भी जांचकर्ता मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत