1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंद्राणी मुखर्जी ने दोषियों के कपड़े पहनने से किया इनकार, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

इंद्राणी मुखर्जी ने दोषियों के कपड़े पहनने से किया इनकार, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2020 10:14 am IST,  Updated : Dec 23, 2020 10:14 am IST

शीना बोरा हत्याकांड की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मंगलवार को मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत का रुख किया और जेल में दोषियों का पहनावा पहनने से छूट का अनुरोध किया।

indrani mukerjea- India TV Hindi
इंद्राणी मुखर्जी ने दोषियों के कपड़े पहनने से किया इनकार, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मंगलवार को मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत का रुख किया और जेल में दोषियों का पहनावा पहनने से छूट का अनुरोध किया। बायखला जेल में बंद मुखर्जी ने अपनी याचिका में कहा कि जेल अधिकारी दोषियों के पहनावे के लिए दी जाने वाली हरी साड़ी पहनने को कह रहे हैं जबकि वह सिर्फ विचाराधीन कैदी हैं। अदालत ने जेल अधिकारियों से 5 जनवरी को जवाब देने को कहा।

वहीं आपको बता दें कि अगस्त महीने में मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने शीना बोरा हत्या मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा कि जमानत पर रिहाई होने के बाद आरोपी द्वारा अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि मुंबई का शीना बोहरा हत्‍या मामला पूरे देश में सुर्खियां बटोर चुका है। इस हाई प्रोफाइल मामले में बहुत से सवाल आज भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। मुंबई पुलिस ने स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को हत्‍या के मामले मं  गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में उन्होंने कहा था कि शीना उनकी बहन नहीं बल्कि बेटी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत