1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'काश, यूरोप में भी भारत जैसा मार्मिक समाज होता', पुर्तगाल से आए IPU अध्यक्ष ने भारत की शान में कही ये बात

'काश, यूरोप में भी भारत जैसा मार्मिक समाज होता', पुर्तगाल से आए IPU अध्यक्ष ने भारत की शान में कही ये बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2021 02:19 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 02:19 pm IST

भारत की प्रशंसा करते हुए पशेको ने कहा कि भारत हर स्तर पर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन भी किया। उन्होंने भारतीय सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में आकर उन्हें घर जैसा महसूस हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय संसदीय...- India TV Hindi
अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था (IPU) का गठन 1889 में हुआ था और यह एक दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसके दुनियाभर में 179 देश सदस्य हैं।  Image Source : LOKSABHA TV

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था (IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने भारतीय समाज की प्रशंसा करते हुए कहा है कि काश यूरोप में भी ऐसा समाज होता जिसकी मार्मिकता हम भारतीय समाज जैसी होती। IPU अध्यक्ष इस समय भारत के दौरे पर हैं और उन्होंने संसद के सेंट्रल हाल में भारतीय सांसदों को संबोधित करते हुए IPU में पुर्तगाल का समर्थन करने के लिए भारत का धन्यवाद किया है। दुआरते पशेको पुर्तगाल के सांसद भी हैं और हाल ही में 3 वर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था (IPU) के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया के बाकी देश बीते समय के बारे में सोच रहे हैं जबकि भारत में बेहतर भविष्य के बारे में सोचा जा रहा है। 

भारतीय सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं दिल्ली यह बताने के लिए आया हूं कि IPU में भारत का एक विशेष मित्र बैठा है और यह विशेष संबंध सिर्फ व्यक्तिगत नहीं है। हमारे दोनों देशों के बीच में विशेष संबंध हैं, पुर्तगाल और भारत के बीच 500 वर्षों के संबंध है और हम एक दूसरे को इतनी अच्छी तरह जानते हैं कि हम सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि हम भाई हैं।" 

भारत की प्रशंसा करते हुए पशेको ने कहा कि भारत हर स्तर पर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन भी किया। उन्होंने भारतीय सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में आकर उन्हें घर जैसा महसूस हो रहा है। 

अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था (IPU) का गठन 1889 में हुआ था और यह एक दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसके दुनियाभर में 179 देश सदस्य हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत