1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2021 09:02 am IST,  Updated : Mar 08, 2021 09:02 am IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

PM मोदी ने...- India TV Hindi
PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

पीएम मोदी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।''

वहीं, आपको बता दें कि अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महिला सफाई कर्मचारियों से बात की और उनके साथ झाड़ू भी लगाई। सीएम ने कहा, ''मुझे खुशी है कि मैंने दिन की शुरुआत सफाई कर्मी बहनों के साथ की। जब मैंने उनसे पूछा कि महिलाओं के लिए क्या होना चाहिए तो उन्होंने सबसे बड़ी बात कही कि पहली चीज सम्मान होना चाहिए। महिलाओं की सबसे बड़ी चाह सम्मान की है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत