1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योग दिवस: सेना के घोड़ों से लेकर डॉग स्‍क्‍वॉड ने भी किया योग, देखिए तस्‍वीरें

योग दिवस: सेना के घोड़ों से लेकर डॉग स्‍क्‍वॉड ने भी किया योग, देखिए तस्‍वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 21, 2019 08:55 am IST,  Updated : Jun 21, 2019 08:55 am IST

जहां इंसान योग दिवस पर अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद दिखे, वहीं जानवरों में भी योग को लेकर जोश में कोई कमी नहीं थी। आज सेना के डॉग स्क्वॉड के साथ ही घुड़सवार बल ने भी योग दिवस में शिरकत की।

Yoga Day - India TV Hindi
Yoga Day 

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भारत सहित दुनिया भर में योग से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड की राजधानी रांची में करीब 45 मिनट तक योगासन किया। वहीं योगगुरू रामदेव ने महाराष्‍ट्र के नांदेण में 1.5 योगार्थियों के साथ योग किया। वहीं दिल्‍ली के राजपथ, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर सियाचिन की बर्फीली वादियों और जैसलमेर के रेगिस्‍तान पर भी सेना के जवानों ने योग किया। 

Yoga Day
Yoga Day 

जहां इंसान योग दिवस पर अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद दिखे, वहीं जानवरों में भी योग को लेकर जोश में कोई कमी नहीं थी। आज सेना के डॉग स्‍क्‍वॉड के साथ ही घुड़सवार बल ने भी योग दिवस में शिरकत की। ये तस्‍वीर सेन की डॉग स्‍क्‍वॉड यूनिट की है। जहां सेना के जवानों के साथ डॉग स्‍क्‍वाड ने भी योगासन किया। 

Yoga Day
Yoga Day 

वहीं आईटीबीपी के जवानों ने घोड़ों और डॉग स्‍क्‍वॉड के साथ मिलकर योग किया। ये तस्‍वीर बीटीसी, भानु, पंचकुला हरियाणा की है। जहां आईटीबीपी के जवानों ने आईटीबीपी की एनिमल विंग के साथ योगासन किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत