1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हंदवाड़ा गोलीबारी: कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित

हंदवाड़ा गोलीबारी: कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित

 Written By: IANS
 Published : Apr 14, 2016 10:17 am IST,  Updated : Apr 14, 2016 10:18 am IST

जम्मू एवं कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ से भड़के प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत के बाद कश्मीर में गुरुवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।

handwara- India TV Hindi
handwara

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ से भड़के प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत के बाद कश्मीर में गुरुवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली अफवाहों को रोकने के उद्देश्य से किया गया है। हालांकि सेवा प्रदाता कंपनियां मोबाइल इंटरनेट पर रोक के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह रही हैं, लेकिन एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह कदम अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है।

कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा तथा गांदेरबल जिलों में गुरुवार सुबह उपभोक्ताओं को मोबाइल इंटरनेट सेवा नहीं मिली। श्रीनगर तथा दक्षिण कश्मीर के बाशिंदों ने भी कहा कि सुबह उन्हें मोबाइल इंटरनेट सेवा नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवा पर निलंबन एक अस्थाई कदम है और स्थिति सामान्य होते ही सेवा बहाल कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पथराव कर रही भीड़ तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़प में मंगलवार से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

समस्या की शुरुआत स्थानीय लोगों के इस आरोप के बाद हुई कि एक जवान ने हंदवाड़ा शहर में मंगलवार को एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत