1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पी चिदंबरम की जमानत याचिका का सीबीआई ने किया विरोध, कही यह बात

पी चिदंबरम की जमानत याचिका का सीबीआई ने किया विरोध, कही यह बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 05:39 pm IST

आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम की जमानत का सीबीआई ने विरोध किया है। दिल्ली हाईकोर्ट में पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई अपना विरोध जताया।

P chidambaram- India TV Hindi
P chidambaram Image Source : PTI

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम की जमानत का सीबीआई ने विरोध किया है। दिल्ली हाईकोर्ट में पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई अपना विरोध जताया। अब चिदंबरम की इस याचिका पर 23 सितंबर को सुनवाई होगी।

सीबीआई ने चिदंबरम की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि चिदंबरम को जमानत देने से भ्रष्टाचार के मामलों में गलत परिपाटी तय होगी, यह जन विश्वास से धोखे का एक स्पष्ट मामला है। वित्तीय गबन की मात्रा और उच्च सार्वजनिक पद का दुरुपयोग चिदम्बरम को किसी भी राहत के अधिकार से वंचित करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत