1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. INX Media Case: सीबीआई हिरासत में रहेंगे पी चिदंबरम, 5 सितंबर को होगा जमानत पर फैसला

INX Media Case: सीबीआई हिरासत में रहेंगे पी चिदंबरम, 5 सितंबर को होगा जमानत पर फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2019 08:06 am IST,  Updated : Sep 03, 2019 02:29 pm IST

आज सुप्रीम कोर्ट में पी चिदंबरम के मामले की सुनवाई होनी है। सीबीआई अदालत में आज तय होगा कि सीबीआई रिमांड खत्म होने पर उन्हें न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा जाएगा या जमानत दी जाएगी।

P Chidambaram- India TV Hindi
P Chidambaram Image Source :

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता और देश के पूर्व गृह एवं वित्‍त मंत्री पी. चिदंबरम फिलहाल 5 सितंबर तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगे। सीबीआई अदालत 5 सितंबर को तय करेगी कि चिदंबरम को जेल भेजा जाएगा या जमानत दी जाएगी। 

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (एसजी) ने कहा कि कानून की नजर में हर नागरिक एक समान है। उन्होंने दलील दी कि एजेंसी को इस पर नोटिस दिया जाना चाहिए जो कानूनन जरूरी भी है। स्पेशल सीबीआई जज अजय कुमार कुहार को जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में सूचित किया गया तो उन्होंने पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर सोमवार को ही फैसला लिए जाने का कोई निर्देश दिया है।  

सिंघवी ने दलील दी कि जांच एजेंसी को जवाब देने के लिए वक्त न दिया जाना न्यायिक रूप से अनुचित होगा। उन्होंने इसके लिए अदालत से 10 दिन मांगे, जबकि सिब्बल बहस के लिए तैयार दिखे। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अनजान होने की बात कहते हुए इसे महज एक दिन के लिए टाल दिया। कहा कि वह मंगलवार को इस पर सुनवाई करेंगे। 

निचली अदालत को यह निर्देश 

चिदंबरम केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निर्देश दिया कि निचली अदालत उनकी ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर सोमवार को फैसला लें। अगर अंतरिम जमानत नहीं दी जाती है तो उनकी रिमांड अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी जाए। हालांकि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए और कहा कि अगर ऐसा किया जाता है तो यह जमानत की तरह होगा। तब अदालत ने आदेश में परिवर्तन करते हुए सीबीआई की दलील पर मंगलवार को सुनवाई का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत