1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईरान ने रिहा किए 15 भारतीय मछुआरे, 27 जुलाई से जेल में थे कैद

ईरान ने रिहा किए 15 भारतीय मछुआरे, 27 जुलाई से जेल में थे कैद

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2019 12:50 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 12:50 pm IST

ईरानी अधिकारियों ने पांच महीने पहले उनके देश में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को रिहा कर दिया है।

ईरानी अधिकारियों ने...- India TV Hindi
ईरानी अधिकारियों ने पांच महीने पहले उनके देश में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को रिहा कर दिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI

बेंगलुरु: ईरानी अधिकारियों ने पांच महीने पहले उनके देश में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को रिहा कर दिया है। उत्तर कन्नड़ जिले के उपायुक्त एस एस नकुल ने फोन पर बताया कि ‘‘हमें खुशी है कि उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद काफी प्रयास किए गए।’’

नकुल ने बताया कि सभी मछुआरे अपनी नौकाओं में संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते भारत लौटेंगे। शुरूआत में नौका मालिकों ने मछुआरों की रिहाई के लिए प्रयास किए लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ही ईरान सरकार उन्हें रिहा करने पर सहमत हुई। उन्होंने बताया कि मछुआरों के ईरान के किश द्वीप में अवैध तरीके से प्रवेश करने के बाद ईरानी सरकार ने 27 जुलाई से उन्हें हिरासत में रखा था।

उन्होंने बताया कि वे संयुक्त अरब अमीरात के एक व्यापारी के स्वामित्व वाली तीन नौकाओं पर काम कर रहे थे। नकुल ने बताया कि दुबई से तीन अन्य मछुआरों के साथ पंद्रह भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने करवर जिला प्रशासन को व्हाट्सएप के जरिए एक वीडियो भेजा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद जिला प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा और सुषमा स्वराज से मुद्दा उठाने की अपील की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत