1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप

श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2018 07:35 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 07:35 pm IST

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जलसीमा में कथित तौर पर प्रवेश कर मछली पकड़ने को लेकर कम से कम आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा उनकी नौका को जब्त कर लिया।

Sri Lanka- India TV Hindi
Sri Lanka

कोलंबो/रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जलसीमा में कथित तौर पर प्रवेश कर मछली पकड़ने को लेकर कम से कम आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा उनकी नौका को जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना के एक बयान के मुताबिक, एक नौसैन्य जहाज ने अरिप्पु क्षेत्र से 16 समुद्री मील दूर द्वीप देश के जलक्षेत्र में ‘‘अवैध रूप से मछली पकड़ने’’ के लिए यह गिरफ्तारी की।

नौसेना ने बताया कि गिरफ्तार किये गये मछुआरों को चिकित्सीय जांच के लिए नौसेना के एक अड्डे पर ले जाया गया। बाद में, उन्हें अधिकारियों को सौंप दिया गया। तमिलनाडु मत्स्यपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी मछुआरे तूतीकोरिन के रहनेवाले हैं। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के पुत्तलम की एक अदालत ने उन्हें तीन सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

10 अगस्‍त को भी पकड़े थे 27 मछुआरे

वहीं भारत के मछुआरा संघों ने आरोप लगाया है कि श्रीलंकाई अधिकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए मछुआरों को जंजीरों में बांध कर अदालत ले गए। दस अगस्त को भी श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जल-सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की चार नौकाएं भी जब्त कर लीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत