1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS धीरे-धीरे बढ़ रहा है भारत की ओर: सेना

ISIS धीरे-धीरे बढ़ रहा है भारत की ओर: सेना

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 27, 2015 07:18 am IST,  Updated : Jul 27, 2015 07:21 am IST

द्रास (जम्मू कश्मीर): सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आईएसआईएस की कोई बड़ी आहट नहीं है लेकिन संगठन ‘इस तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है’ और सुरक्षा ग्रिड को

सैन्य कमांडर ने कहा कि क्षेत्र की ओर आईएसआईएस का बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘हम इसे (क्षेत्र में आईएसआईएस की आहट) धीमे-धीमे देख रहे हैं। हम इसे अफगानिस्तान में पहले ही देख चुके हैं। आईएसआईएस और अफगान तालिबान के बीच संघर्ष की कई घटनाएं हुई हैं। आईएसआईएस अफगानिस्तान में कुछ प्रभाव हासिल करने की कोशिश कर रहा है। हम पाकिस्तान में संचालित टीटीपी के कुछ गुटों को भी देख चुके हैं जिन्होंने आईएसआईएस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की है।’

कमांडर ने कहा, ‘इस तरह यह इस तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यह निश्चित तौर पर चिंता का विषय है कि हमारे क्षेत्र के नजदीक उनकी आमद हो रही है।’ हुड्डा ने कई युवकों के आतंकवाद से जुड़ने पर भी चिंता जताई।

उन्होंने कहा, ‘ऐसी खबरें हैं कि पिछले साल, हमारे खुफिया आंकड़ों के अनुसार, करीब 60 स्थानीय युवक, जिनमें से अधिकतर दक्षिण कश्मीर से हैं, और इस साल करीब करीब 30..35 युवक आतंकवाद से जुड़े हैं। संख्या इतनी बड़ी नहीं है जो जम्मू कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य को बदल दे।’

कमांडर ने कहा, ‘लेकिन स्पष्टत:, यह चिंता का विषय है जब युवा लोगों ने धीरे-धीरे फिर से बंदूक पकड़ना शुरू कर दिया है क्योंकि दो-तीन साल पहले यह संख्या एकल आंकड़े- पांच, छह या सात में थी।’ लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा ने कहा कि प्रतिष्ठान को इस स्थिति का मुकाबला करने के लिए रोजगार जैसे मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत