1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS ने दी PM मोदी को धमकी, बताया दुश्मन नबंर वन

ISIS ने दी PM मोदी को धमकी, बताया दुश्मन नबंर वन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 03, 2015 07:33 am IST,  Updated : Dec 03, 2015 07:37 am IST

नई दिल्ली: दुनिया भर के लिए दहशत का पर्याय बन रहे आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अब भारत की ओर रुख करने की बात कही है। आईएस ने अपने ताजा घोषणा पत्र में भारत के खिलाफ

ISIS ने दी PM मोदी को धमकी,...- India TV Hindi
ISIS ने दी PM मोदी को धमकी, बताया दुश्मन नबंर वन

नई दिल्ली: दुनिया भर के लिए दहशत का पर्याय बन रहे आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अब भारत की ओर रुख करने की बात कही है। आईएस ने अपने ताजा घोषणा पत्र में भारत के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। मंगलवार को इस्‍लामिक स्‍टेट ने एक नया ऑनलाइन मैनीफेस्टो ब्‍लैक फ्लैग्स जारी किया। इसमें लिखा गया है कि इस्‍लामिक स्‍टेट अब अपना विस्‍तार इराक और सीरिया के बाहर करना चाहेगा। यह अब भारत, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, अफगानिस्‍तान सहित कई दूसरे मुल्कों तक पहुंचना चाहेगा।

इस घोषणपत्र में आईएस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कट्टर हिंदू राष्ट्रवादी करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसमें लिखा है कि बीफ खाने वाले मुस्लिमों की हत्‍या करने वाले हिन्दुओं का आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी एक दक्षिणपंथी हिंदू राष्‍ट्रवादी हैं, जो हथियारों की पूजा करते हैं। वह लोगों को भविष्‍य में मुसलमानों के खिलाफ जंग के लिए तैयार कर रहे हैं। उनके पास मुसलमानों के खिलाफ आतंकी अभियान शुरू करने के लिए एक हथियारबंद सेना भी है।

आईएस ने यह भी कहा है कि अब वो हर देश में घुसपैठ करेगा। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी कर ली है। बगदादी के घोषणापत्र मे कहा गया है कि भविष्य में इस्लाम के लिए जंग हर देश को अपनी चपेट में लेगी, वैसे भी दुनिया में डेढ़ अरब मुसलमान हैं। ये लोग हर जमीन पर, हर जगह दुनिया की दूसरी ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे। नए वर्ल्ड ऑर्डर के खिलाफ ये जंग अपने चरम पर उस वक्त पहुंचेगी जब ये जंग अल-दज्जाल (एंटी क्राइस्ट) के खिलाफ होगी। अगर आपने अपनी आराम की जिंदगी नहीं छोड़ी तो आप भी इसी नए वर्ल्ड ऑर्डर में खींच लिए जाओगे। ऐसा होने पर आपको जुल्म करने वालों के हुक्म मानने होंगे, या फिर आप अपने देश से निकलें और मजहब और अपनी जिंदगी को बचाने के लिए हथियार उठाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत