1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घाटी में फिर लहराए गए IS और पाकिस्तानी झंडे

घाटी में फिर लहराए गए IS और पाकिस्तानी झंडे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2015 05:25 pm IST,  Updated : Jun 12, 2015 05:34 pm IST

नई दिल्ली: श्रीनगर में आज एक बार फिर आतंकी संगठन IS के झंडे लहराए गए। श्रीनगर की जामा मस्जिद के पास कुछ युवकों ने सड़क पर मार्च भी करते हुए IS के झंडे लहराए। शुक्रवार

आज फिर घाटी में लहराए...- India TV Hindi
आज फिर घाटी में लहराए गए IS और पाकिस्तानी झंडे

नई दिल्ली: श्रीनगर में आज एक बार फिर आतंकी संगठन IS के झंडे लहराए गए। श्रीनगर की जामा मस्जिद के पास कुछ युवकों ने सड़क पर मार्च भी करते हुए IS के झंडे लहराए। शुक्रवार की नमाज के बाद आईएस के झंडे लहराए गए। पहले भी श्रीनगर में कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है।

उधर, घाटी में पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने की घटना भी सामने आई है। ये झंडे अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के समर्थकों की रैली में लहराए गए। कुपवाड़ा में इस प्रदर्शन के दौरान कश्मीर की आज़ादी के नारे भी लगाए गए। साथ ही अफ़ज़ल गुरु के अवशेष वापस कश्मीर लाने की मांग भी उठी।

कुछ दिनों पहले शाह की अनंतनाग रैली में भी पाक झंडे लहराए गए थे। इसे लेकर शाह को हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत