1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO के अहमदाबाद कैंपस में लगी आग, कोई हताहत नहीं, दो घंटे में आग पर काबू पाया गया

ISRO के अहमदाबाद कैंपस में लगी आग, कोई हताहत नहीं, दो घंटे में आग पर काबू पाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2018 04:21 pm IST,  Updated : May 03, 2018 11:22 pm IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के अहमदाबाद कैंपस में आग लग गई । दमकल की 20 गाड़ियां आग को बुझाने में कामयाब रहीं।

ISRO Centre Ahmedabad Fire breaks out - India TV Hindi
ISRO Centre Ahmedabad Fire breaks out  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) इसरो के ‘स्पेस एप्लीकेशन सेंटर’ (SAC) में स्थित एक अनुसंधान केन्द्र में आज दोपहर भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ और कुछ घंटों में इस पर काबू पा लिया गया। अतिरिक्त मुख्य दमकल अधिकारी राजेश भट्ट ने कहा , ‘‘ एंटीना जांच प्रयोगशाला के रूप में प्रयुक्त इमारत के अंदर भीषण आग लग गई। यह शहर के सैटेलाइट इलाके में एसएसी परिसर के अंदर स्थित है। विभाग के 27 दमकल वाहनों को सेवा में लगाया गया। 

अहमदाबाद दमकल एवं आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग की घटना की जानकारी दोपहर करीब दो बजे मिली और इस पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चला है। 

आग लगने के बाद कैंपस को सील कर दिया गया  और किसी को भी इसके अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत