1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में हिंसक हुआ जाट आंदोलन, DSP की गाड़ी फूंकी, 1 की मौत

हरियाणा में हिंसक हुआ जाट आंदोलन, DSP की गाड़ी फूंकी, 1 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 19, 2016 05:41 pm IST,  Updated : Feb 19, 2016 10:02 pm IST

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में जाट आंदोनल में जमकर हिंसा हुई। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस फायरिंग में आठ लोग घायल हुए हैं जबकि एक

jaat aandolan- India TV Hindi
jaat aandolan

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में जाट आंदोनल में जमकर हिंसा हुई। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर जलाने की कोशिश की गई है। बेकाबू आंदोलनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल हैं।

धीरे-धीरे इस आंदोलन की आग आसपास के राज्यों तक भी फैल रही है। जाट समुदाय के लोग ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। रोहतक में मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद कर कर दी गई है।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने कई गाडियों को आग के हवाले कर दिया। जाट समुदाय के लोग ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। रोहतक में कैप्टन अभिमन्यू के घर के बाहर आग लगाई। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने कैप्टन अभिमन्यू के घर के बाहर कई गाड़ियों को भी फूंका।

विरोध प्रदर्शनों के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा असर रोहतक-झज्जर क्षेत्र पर हुआ है, जो इन प्रदर्शनों का केंद्र है। इसके अलावा भिवानी, सोनीपत और हिसार भी प्रदर्शनों के चलते प्रभावित हुए हैं।

हिंसा के मद्देनजर सेना बुलाई गई

हरियाणा में जाट आंदोलन के शुक्रवार शाम हिंसक होने के मद्देनजर प्रदेश के रोहतक सहित कुछ जिलों में सेना बुलाई गई है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक वाई.पी.सिंघल ने मीडिया से यहां कहा कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी व हिसार जिलों में सेना बुलाई गई है।

उन्होंने कहा कि जाट समुदाय की एक नेतृत्व विहीन भीड़ रोहतक की तरफ बढ़ रही है और हिंसा का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि रोहतक में प्रदर्शनकारियों में से किसी ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कर्मियों पर गोलीबारी की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए कोटा बढ़ाने के प्रस्ताव को प्रदर्शनकारियों ने खारिज कर दिया था। उन्होंने पानीपत में कई स्थानों पर सड़क जाम किया। इससे उत्तर प्रदेश की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़कें जाम किए जाने के चलते, हरियाणा रोडवेज ने कई प्रभावित रूटों पर अपनी बस सेवा को निलंबित कर दिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत