1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जाट आंदोलन: सेना ने हिसार में फ्लैग मार्च निकाला

जाट आंदोलन: सेना ने हिसार में फ्लैग मार्च निकाला

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2016 02:24 pm IST,  Updated : Feb 20, 2016 02:26 pm IST

सेना ने शहर में आज एक फ्लैग मार्च निकाला और आगजनी एवं हिंसा में शामिल जाट प्रदर्शनकारियों की रेल एवं सड़क नाकाबंदी हटाई।

indian army- India TV Hindi
indian army

हिसार: सेना ने शहर में आज एक फ्लैग मार्च निकाला और आगजनी एवं हिंसा में शामिल जाट प्रदर्शनकारियों की रेल एवं सड़क नाकाबंदी हटाई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना के एक दल के साथ पुलिस ने सड़कों और रेल पटरियों पर कई स्थानों पर की गई प्रदर्शनकारियों की नाकाबंदी हटाई।

सेना ने मायर गांव के निकट भी फ्लैग मार्च निकाला जहां जाट हिसार-भिवानी मार्ग पर रेल पटरी के निकट बैठे हैं। हिसार के पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने कहा कि सेना की एक इकाई और बीएसएफ की एक इकाई हिसार में है।

इस बीच जाखड़ के जरिए जाने वाले हिसार-लुधियाना, हिसार-भिवानी, हिसार-सिरसा, हिसार-सादुलपुर मार्ग पर रेल यातायात आज बाधित रहा।

सड़क पर नाकाबंदी के कारण हिसार-चंडीगढ, हिसार-दिल्ली, हिसार-जयपुर, हिसार-भिवानी मार्गों और अन्य स्थानों पर बस सेवा भी बाधित रही। लोगों की एक भीड़ ने हिसार और हांसी के बीच एक टोल प्लाजा को कल शाम आग लगा दी थी। उन्होंने टोल प्लाजा के निकट रखे जनरेटर में भी आग लगा दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत