1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर इंसान को मिलेगा पीने का साफ पानी, सरकार ने तय की काम पूरा करने की मियाद

हर इंसान को मिलेगा पीने का साफ पानी, सरकार ने तय की काम पूरा करने की मियाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2019 07:18 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 07:18 pm IST

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने साल 2024 तक सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है।

Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat clamed to give...- India TV Hindi
Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat clamed to give pure drinking water to all Indians till 2024.

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने साल 2024 तक सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकर देश के 14 करोड़ घरों तक साफ पेयजल पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। शेखावत ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री ने एक लक्ष्य तय किया है और हमारी पार्टी का घोषणापत्र भी 2024 तक सभी लोगों तक पेयजल पहुंचाने की बात कहता है। देश में करीब 14 करोड़ घर हैं जहां साफ पेयजल नहीं पहुंचा है।’’ 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में स्वच्छ पेयजल तक पांच प्रतिशत से कम लोगों की पहुंच है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘पानी’ संविधान के अनुसार राज्य का विषय है और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों और एक जन आंदोलन की जरूरत है।

बता दें कि नई सरकार के गठन साथ ही जल संसाधन और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालयों को मिलाकर ‘जल शक्ति’ मंत्रालय बनाया गया था। मंत्रालय का दायरा बढ़ाते हुए इसमें अंतरराष्ट्रीय से लेकर अंतरराज्यीय जल विवाद, पेयजल उपलब्ध कराने, बेहद जटिल नमामी गंगे परियोजना, गंगा नदी और उसकी सहायक एवं उप सहायक नदियों को स्वच्छ करने की महत्वाकांक्षी पहल को शामिल किए जाने की बात कही गई थी।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत