1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जिस कोर्ट में चाय बेचते थे पापा, उसी कोर्ट में बेटी बनी जज

जिस कोर्ट में चाय बेचते थे पापा, उसी कोर्ट में बेटी बनी जज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2016 08:45 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 08:52 pm IST

जालंधर: हर मां-बाप अपने बच्चों के लिए सपना देखते है जिस पर खरे उतरने के लिए बच्चे पूरी कोशिश करते है। मां-बाप खुद भले ही कम पढ़े-लिखे हो लेकिन वो अपने बच्चो को शिक्षित करने

shruti- India TV Hindi
shruti

जालंधर: हर मां-बाप अपने बच्चों के लिए सपना देखते है जिस पर खरे उतरने के लिए बच्चे पूरी कोशिश करते है। मां-बाप खुद भले ही कम पढ़े-लिखे हो लेकिन वो अपने बच्चो को शिक्षित करने का हरसंभव प्रयास करते है। जब बच्चा अपनी मेहनत से उनके सपनों को साकार कर देता है तो मां-बाप को जो खुशी होती है उसको शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। वहीं, अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिल को पाने से कोई नहीं रोक सकता। इसको सच साबित कर दिखाया जालंधर की श्रुति ने।

जालंधर के संतोखगढ़ निवासी चाय बेचने वाले सुरिंद्र कुमार की 23 वर्षीय बेटी श्रुती PCS (एससी कैटेगरी) में टॉप कर जज बन गई है। श्रुति ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई स्टेट पब्लिक स्कूल से की। एल.एल.बी. रिजनल सैंटर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी लद्देवाली से जबकि एल.एल.एम. पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से की।

जिस कोर्ट में पिता चाय बेचते थे, वहीं श्रुति बनी जज

यह वहीं कोर्ट है जहां श्रुति के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। अपनी बेटी की इस सफलता पर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने इसके लिए भगवान को धन्यवाद दिया।

खुशी से फूले नहीं समा रहे माता-पिता

सबसे बड़ी बेटी श्रुति ने न केवल पी.सी.एस. ज्यूडीशरी की परीक्षा (एस.सी.) कैटागिरी में पास की, बल्कि पंजाब में पहला स्थान पाया। बेटी की इस उपलब्धि पर श्रुति के पिता सुरिंद्र कुमार और माता शीतला फूले नहीं समा रहे।

श्रुति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व ताया तीर्थ राम को दिया। श्रुति ने जज बनकर जहां अपने मां-बाप के सपनों को साकार किया है, वहीं दूसरों के लिए प्रेरणा भी बनी है।

पंजाब का गौरव बनी श्रुति

श्रुति की इस सफलता पर ढ़ेरों बधाईयां देते हुए राज्य सभा एमपी अविनाश राय खन्ना ने उसे पंजाब का गौरव कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत