1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कई दिनों से मस्जिद के अंदर छिपे थे तबलीगी जमात के लोग, प्रशासन ने ढूंढने के बाद किया मेडिकल टेस्ट

कई दिनों से मस्जिद के अंदर छिपे थे तबलीगी जमात के लोग, प्रशासन ने ढूंढने के बाद किया मेडिकल टेस्ट

 Written By: Manish Bhattacharya
 Published : Apr 07, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 07:53 pm IST

जयपुर के रामगंज इलाके बिलाबती के मोहल्ले में जिला प्रशासन को तबलीगी जमात से जुलड़े 12 लोग मिले हैं। ये लोग यहां एक मस्जिद में छिपे हुए थे।

Jamat- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

जयपुर. जयपुर के रामगंज इलाके बिलाबती के मोहल्ले में जिला प्रशासन को तबलीगी जमात से जुलड़े 12 लोग मिले हैं। ये लोग यहां एक मस्जिद में छिपे हुए थे। बताया जा रहा है कि ये सभी जमाती राजस्थान के बाहर के रहने वाले हैं। इन लोगों के मस्जिद में मिलते ही चिकित्सा विभाग की टीम यहां पहुंची और सभी का मेडिकल चेकअप किया।

आपको बता दें कि राजस्थान से लगातार ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज तीन पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें एक आठ साल हा बच्चा है। राजस्थान में अबतक कोरोना के 328 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में आज बांसवाड़ा से 7, चुरू से 1, जयपुर से 3, जोधपुर से 9 मामले सामने आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत