1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘बाहरी’ लोगों को पकड़ने के लिए जामिया परिसर में घुसी पुलिस : सूत्र

‘बाहरी’ लोगों को पकड़ने के लिए जामिया परिसर में घुसी पुलिस : सूत्र

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 15, 2019 07:53 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 07:53 pm IST

जामिया मिल्लिया छात्र समुदाय के साथ ही शिक्षक संघ ने भी विश्वविद्यालय के नजदीक रविवार दोपहर हुई हिंसा और आगजनी की घटना से खुद को अलग कर लिया है। 

jamia- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : ANI

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दक्षिण दिल्ली में हिंसा के तुरंत बाद पुलिस जामिया मिल्लिया इस्लामिया के परिसर में घुस गई और विश्वविद्यालय के गेट बंद कर दिए ताकि ‘‘बाहरी’’ लोगों को पकड़ सके जो छिपने के लिए परिसर में घुस गए थे। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

जामिया मिल्लिया छात्र समुदाय के साथ ही शिक्षक संघ ने भी विश्वविद्यालय के नजदीक रविवार दोपहर हुई हिंसा और आगजनी की घटना से खुद को अलग कर लिया है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई हिंसा और आगजनी के दौरान तीन सरकारी बसों और दमकल की एक गाड़ी में ‘‘शरारती तत्वों’’ ने आग लगा दी।

छात्रों ने दावा किया कि ‘‘कुछ’’ स्थानीय तत्वों ने उनके प्रदर्शन को ‘‘बाधित’’ किया और हिंसा में शामिल थे। सूत्रों ने कहा कि जैसे ही पुलिस ने लाठीचार्ज के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, कुछ ‘‘बाहरी’’ तत्व परिसर की तरफ दौड़े और वहां छिपने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी परिसर में घुसे और शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए गेट बंद कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत