1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: पुलिस के 1,300 पदों के लिए 21 हजार महिलाओं ने कराए रजिस्ट्रेशन

जम्मू-कश्मीर: पुलिस के 1,300 पदों के लिए 21 हजार महिलाओं ने कराए रजिस्ट्रेशन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 11:41 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 12:05 am IST

सिक्युरिटी फोर्सेज में भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर की महिलाओं में कितना जोश हैं इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 1300 पोस्ट के लिए 21 हजार लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

21 thousand women registered for 1300 police vacancies- India TV Hindi
21 thousand women registered for 1300 police vacancies Image Source : INDIA TV

श्रीनगर: सिक्युरिटी फोर्सेज में भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर की महिलाओं में कितना जोश हैं इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 1300 पोस्ट के लिए 21 हजार लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में इन दिनों महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां चल रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने महिलाओं की भर्ती के लिए एक हज़ार तीन सौ पोस्ट निकाली हैं। इसमें कांस्टेबल और अफसरों की वेकेंसी है। अब चयन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। सोमवार को राजौरी और कुंज में ल़ड़कियों का चयन किया गया वहीं मंगलवार को डोडा और किश्तवाड़ में भर्ती की प्रक्रिया चली। 

कड़ाके की ठंड के बाद भी सुबह से ही परीक्षा केंद्र के बाहर लड़कियों की लंबी लाइनें लग गईं। फिजिकल एग्जामिनेशन में लड़कियों ने जमकर दौड़ लगाई। जो लड़कियां दौड़ में सेलेक्ट हुईं..उनकी हाईट और वजन मापा गया। आपको बता दें कि भर्ती की यह प्रक्रिया दूसरे जिलों में भी जारी रहेगी। रामबन, किश्तवाड़, उधमपुर, रियासी, जम्मू और कठुआ में भी फिजिकल एंड्योरेंस और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होंगे। मंगलवार को टेस्ट देने आई उम्मीदवारों ने कहा कि पुलिस में भर्ती होने के लिए जी जान लगा देंगे। उनका कहना था कि वे देश से प्यार करती हैं...आतंकवादियों का खात्मा करेंगे...और अगर मौका मिला तो बॉर्डर पर भी तैनात होने के लिए तैयार हैं। 

कुछ लड़कियों ने बताया कि सरकार की ये पहल अच्छी तो हैं लेकिन चूंकि जम्मू कश्मीर में कुछ इलाके में बेरोजगारी ज्यादा है...इसलिए उन इलाके के लोगों को ज्यादा मौके मिलने चाहिए। वेकेंसी भी उनकी पढाई के हिसाब से निकलनी चाहिए। जम्मू कश्मीर पुलिस के अफसरों ने इस भर्ती का ब्यौरा दिया। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी दानिश राणा ने कहा कि ये प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और लड़कियों के चयन के तुरंत बाद...लड़कों के लिए भी भर्ती शुरू हो जाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत