1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 25 नये मामले आये सामने, मरीजों की संख्या बढ़कर 270 हुई

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 25 नये मामले आये सामने, मरीजों की संख्या बढ़कर 270 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 07:11 pm IST

जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 25 नये मामले सामने आये, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 270 हो गये। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी नये मामले कश्मीर घाटी से आये हैं। 

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 25 नये मामले आये सामने, मरीजों की संख्या बढ़कर 270 हुई- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 25 नये मामले आये सामने, मरीजों की संख्या बढ़कर 270 हुई Image Source : FILE

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 25 नये मामले सामने आये, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 270 हो गये। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी नये मामले कश्मीर घाटी से आये हैं। इस केंद्रशासित प्रदेश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 270 हो गये हैं जिनमें से 222 मरीज कश्मीर से और 48 मरीज जम्मू से सामने आये। घाटी में पिछले दस दिनों कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में इस रोग के चार रोगियों की मौत हो गयी जबकि छह स्वस्थ हो चुके हैं। इस केंद्रशासित प्रदेश में 52000 से अधिक लोग पृथक वास में रखे गये हैं जिनमें से कुछ सरकार द्वारा स्थापित केंद्रों में रखे गये हैं जबकि कुछ को अपने घरों में पृथक वास करने को कहा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत