1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 1 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 1 जवान घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2018 06:59 am IST,  Updated : Jul 10, 2018 12:16 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया जबकि छह लोग घायल हो गए। कुनडलान गांव में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों के शव भी बरामद किए जा चुके हैं।

मुठभेड़ में जूनियर कमिशंड ऑफिसर (जेसीओ), 44 राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवान और चार प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए। सूत्रों ने कहा कि मुठभेड़ स्थल के पास सुरक्षाबलों के साथ झड़प में प्रदर्शकारी घायल हो गए। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल जवानों को श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि नागरिकों को अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो आतंकवादियों के अलावा, शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ चल रही मुठभेड़ में बेटे के फंसने की खबर सुनकर एक पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत