1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में अल बदर आंतकी संगठन के 4 आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में अल बदर आंतकी संगठन के 4 आतंकवादी गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2018 10:45 am IST,  Updated : Aug 26, 2018 10:48 am IST

जम्मू-कश्मीर में रविवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 आंतकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक मुठभेड़ के बाद की गई है।

जम्मू-कश्मीर, कुपवाड़ा, अल बद्र, 4 आतंकवादी गिरफ्तार- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में अल बद्र के 4 आतंकवादी गिरफ्तार Image Source : (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में रविवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 आंतकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक मुठभेड़ के बाद की गई है। यह सभी आतंकी संगठन में नए-नए भर्ती हुए है। सुरक्षाबलों ने उन्हें तब गिरफ्तार किया जब वो एलओसी को पार कर उस तरफ जाने की फिराक में थे।

Related Stories

विश्वसनिय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेना और पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें गोलिबारी के बाद चार आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर होना पड़ा जबकि तीन आतंकी भागने में कामियाब हो गए। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके को घेरकर उन्हें पकड़ने के लिए कोशिशें की जा रही है। यह आतंकी अल बदर​ संगठन से संबंधित बताए जा रहे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत