1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2018 01:57 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 01:57 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर, नौगाम सेक्टर- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में आतंकवादी के साथ मुठभेड़ में चार जवान घायल Image Source : पीटीआई

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए। घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में एलओसी से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के समूह को चुनौती देने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सेना ने एलओसी के संगम चौकी के पास तड़के 4.20 बजे संदिग्ध गतिविधियां देखी। जवानों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "घुसपैठ की कोशिश को पाकिस्तानी सेना का समर्थन था। अभियान जारी है। अतिरिक्त सैन्य सहायता भी पहुंचाई गई है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत