1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने पर्यटकों के लिए जारी सुरक्षा परामर्श वापस लेने का निर्देश दिया

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने पर्यटकों के लिए जारी सुरक्षा परामर्श वापस लेने का निर्देश दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2019 10:58 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 11:10 pm IST

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को दो महीने से चले आ रहे उस परामर्श को वापस लेने का निर्देश दिया जिसमें पर्यटकों को घाटी छोड़ने के लिए कहा गया था।

Kashmir- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : ANI (FILE)

श्रीनगरजम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को दो महीने से चले आ रहे उस परामर्श को वापस लेने का निर्देश दिया जिसमें पर्यटकों को घाटी छोड़ने के लिए कहा गया था। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने निर्देश दिया कि पर्यटकों को घाटी छोड़कर चले जाने का गृह विभाग विभाग का परामर्श तत्काल वापस लिया जाए। ऐसा दस अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से किया जाएगा।’’

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दो अगस्त को एक सुरक्षा परामर्श जारी कर कश्मीर घाटी में आतंकवादी हमले की आशंका का हवाला देते हुए अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों से यथाशीघ्र कश्मीर छोड़कर चले जाने को कहा था। इस परामर्श के कुछ दिन बाद पांच अगस्त को केंद्र ने संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा की थी। प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने यहां सलाहकारों और मुख्य सचिव के साथ ‘स्थिति सह सुरक्षा समीक्षा’ बैठक में यह निर्देश दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत