1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के साम्बा में हथगोला बरामद, निष्क्रिय किया गया

जम्मू-कश्मीर के साम्बा में हथगोला बरामद, निष्क्रिय किया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 02:50 pm IST

जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में एक मंदिर के निकट खुदाई के दौरान हथगोला बरामद हुआ। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

जम्मू-कश्मीर के साम्बा में हथगोला बरामद, निष्क्रिय किया गया - India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के साम्बा में हथगोला बरामद, निष्क्रिय किया गया  Image Source : ANI/TWITTER

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में एक मंदिर के निकट खुदाई के दौरान हथगोला बरामद हुआ। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाद में हथगोले को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गगवाल क्षेत्र में एक मंदिर के निकट निजी जमीन पर खुदाई के दौरान हथगोला बरामद हुआ और लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने क्षेत्र में पहुंचकर इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करके हादसे को टाल दिया। 

इनपुट- एजेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।