1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: हिरासत में रखे गए 53 रोहिंग्या कोरोना पॉजिटिव, किसी में बीमारी के लक्षण नहीं

जम्मू-कश्मीर: हिरासत में रखे गए 53 रोहिंग्या कोरोना पॉजिटिव, किसी में बीमारी के लक्षण नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2021 09:08 am IST,  Updated : May 27, 2021 09:10 am IST

जम्मू-कश्मीर के एक होल्डिग सेंटर में रखे गए 53 रोहिंग्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जानकारी के मुताबिक कठुआ जिले में एक होल्डिंग सेंटर में तीन दिन तक कोविड-19 टेस्टिंग कैंपेन चलाया गया।

जम्मू-कश्मीर: हिरासत में रखे गए 53 रोहिंग्या कोरोना पॉजिटिव, किसी में बीमारी के लक्षण नहीं (फाइल फोट- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: हिरासत में रखे गए 53 रोहिंग्या कोरोना पॉजिटिव, किसी में बीमारी के लक्षण नहीं (फाइल फोटो) Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के एक होल्डिग सेंटर में रखे गए 53 रोहिंग्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जानकारी के मुताबिक कठुआ जिले में एक होल्डिंग सेंटर में तीन दिन तक कोविड-19 टेस्टिंग कैंपेन चलाया गया। इस दौरान कुल 218 सैंपल लिए गए। जांच में 53 रोहिंग्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान सोमवार से शुरू किया गया।

कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोविड दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। कठुआ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक चौधरी ने कहा, “ सोमवार से शुरू किए गए अभियान में अब तक 53 रोहिंग्या मुसलमान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोगों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं।” महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 220 रोहिंग्या मुसलमान जम्मू के निरुद्ध केंद्र में मौजूद हैं। इनमें से 58 लोगों को कोविड रोधी टीका दिया जा चुका है। 

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में मार्च महीने की शुरुआत में चलाए गए एक विशेष अभियान में जम्मू में कई रोहिंग्या मुसलमान हिरासत में लिए गए थे। हिरासत में लिए गए इन रोहिंग्या मुसलमानों को कठुआ जिले के ‘एक विशेष केंद्र’ में रखा गा था। जहां उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत