1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: 2020 में सुरक्षाबलों ने किया 94 आतंकियों का सफाया, उत्तरी कश्मीर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

जम्मू कश्मीर: 2020 में सुरक्षाबलों ने किया 94 आतंकियों का सफाया, उत्तरी कश्मीर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2020 12:16 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 12:16 pm IST

जम्मू कश्मीर में आतंकियों और उनके आकाओं के लिए 2020 का साल किसी बुरे सपने जैसा रहा है।

Jammu Kashmir Range IG Vijay Kumar- India TV Hindi
Jammu Kashmir Range IG Vijay Kumar Image Source : TWITTER ANI

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अब तक 94 आतंकियों का सफाया कर दिया है। वहीं लगातार आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किए जाने की कार्रवाई जारी है। जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने आज बताया कि हमारा फोकस अब उत्तरी कश्मीर को आतंकियों से मुक्ति बनाने पर है। आने वाले दिनों में हम यहां मौजूद आतंकियों और उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देंगे। 

विजय कुमार ने 8 जून को अनंतनाग में कांग्रेस सरपंच अजय पंडिता की हत्या के बारे में बताया कि इस हत्याकांड में हिजबुल मुजाहिद्दीन का हाथ सामने आया है। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हत्याकांड में हिजबुल के हाथ होने की पुष्टि की है। हालांकि इस संबंध में फॉरेंसिक की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके बाद ही मामले की पुष्टि की जाएगी। 

आज तीन आतंकियों का सफाया 

सुरक्षाबलों को आज सुबह जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शोपियां में 3 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों के मुताबिक अभी और भी आतंकी इलाके में छुपे हो सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में सुरक्षाबलों ने 23 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि शोपियां के तुर्कवांगम गांव में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और पूरे गांव का घेरावा शुरू कर दिया। इलाके में जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत