1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने तीन आतंकवादियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने तीन आतंकवादियों को किया ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2017 04:21 pm IST,  Updated : Jul 10, 2017 04:21 pm IST

भारतीय सेना को सोमवार को बड़ी सफलता मिली जब सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया। घुसपैठ की यह कोशिश उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई।

indian army- India TV Hindi
indian army

श्रीनगर: भारतीय सेना को सोमवार को बड़ी सफलता मिली जब सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया। घुसपैठ की यह कोशिश उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण सीमा रेखा से सटे नौगाम सेक्टर में कल रात संदेहास्पद गतिविधियां दिखाई दी, और सुबह तक आतंकियों का पता लगा लिया गया। 

उन्होंने बताया कि आंतकियों की पहचान करने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी। जिसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में अभी तक तीन आतंकी मारे गये। उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी जारी है। अधिकारी ने बताया कि सेना ने किसी आतंकी के छिपकर आने की आशंका के कारण वन क्षेत्र में यह तलाशी अभियान चलाया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत