1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना ने निभाया आतंकी की मां से किया वादा, 'जैश' के आतंकी को ज़िंदा पकड़ा

सेना ने निभाया आतंकी की मां से किया वादा, 'जैश' के आतंकी को ज़िंदा पकड़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2018 08:52 am IST,  Updated : Nov 27, 2018 08:53 am IST

लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि पिछले एक महीने से गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और बिजनारी इलाके में घेराबंदी कर रखी थी। जैश-ए-मोहम्मद के कई ग्राउंड वर्कर भी गिरफ्तार किए गए।

सेना ने निभाया आतंकी की मां से किया वादा, 'जैश' के आतंकी को सेना ने ज़िंदा पकड़ा- India TV Hindi
सेना ने निभाया आतंकी की मां से किया वादा, 'जैश' के आतंकी को सेना ने ज़िंदा पकड़ा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकी बने एक स्थानीय युवक के परिवार से किया गया वादा निभाया और उसे जिंदा पकड़ लिया। सेना ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी। सोहेल नाम का ये आतंकी चार महीने पहले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। सेना के अफसर जब उसके घर गए थे तो उसकी मां से वादा किया था कि उसे एनकाउंटर में मारेंगे नहीं। सेना ने अपना वादा निभाया और सोहैल की फायरिंग के बावजूद उसे मारा नहीं गया, ज़िंदा पकड़ लिया गया।

कर्नल एस राघव ने बताया, ‘’कश्मीर के कुरू का रहने वाला सोहैल निसार लोन जो सी कैटेगरी का आतंकी था उसे ज़िंदा गिरफ्तार किया गया है। उसने (सोहैल निसार लोन) चार महीने पहले जैश-ए-मोहम्मद ज्वाइन किया था। जब हम उसके घर गए थे तो उसकी मां और बहन ने उससे वापस लौट आने की अपील की थी। हमने उसकी मां को वादा किया था कि अगर वो हमारे सामने आता है तो हम उसका एनकाउंटर नहीं करेंगे।‘’

लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि पिछले एक महीने से गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और बिजनारी इलाके में घेराबंदी कर रखी थी। जैश-ए-मोहम्मद के कई ग्राउंड वर्कर भी गिरफ्तार किए गए। उनसे पाक आतंकी और सोहेल की लोकेशन का पता चला था। सुरक्षाबलों ने सोहेल को पुलिस के हवाले कर दिया। आतंकियों के पास से एके-47, राइफल, तीन आतंकी, 2 ग्रेनेड, 1 पिस्टल, और 2 मैगजीन मिली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत