1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 12 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 983 हुई

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 12 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 983 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : May 14, 2020 09:55 pm IST,  Updated : May 14, 2020 09:55 pm IST

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 983 हो गई। 

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 12 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 983 हुई- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 12 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 983 हुई Image Source : AP

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 983 हो गई। अधिकारियों ने बताया, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये।’’

अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी से आठ मामले हैं जबकि चार मामले जम्मू क्षेत्र से हैं। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 983 हो गये हैं। इनमें 882 मामले कश्मीर में, जबकि 101 मामले जम्मू क्षेत्र में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 487 मरीज इलाजरत हैं, जिनमें 445 कश्मीर में और 42 जम्मू में हैं। वहीं, 485 मरीज इस रोग से उबर चुके हैं। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।