1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर: सोपोर में बुधवार से चल रही मुठभेड़ खत्‍म, सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

जम्‍मू-कश्‍मीर: सोपोर में बुधवार से चल रही मुठभेड़ खत्‍म, सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2018 08:40 am IST,  Updated : Dec 13, 2018 09:39 am IST

जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के सोपार में एक बार फिर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

जम्‍मू कश्‍मीर में बारामुला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार से चल रही मुठभेड़ खत्‍म हो गई है। खबर है कि सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। सुरक्षा बलों ने अभी आतंकियों के शवों को कब्‍जे में नहीं लिया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी मिला है। 

उत्‍तरी कश्‍मीर के सोपोर में ब्रथकलां गांव में बुधवार शाम आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। खबर मिली थी कि आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को घेर लिया। गुरुवार सुबह आखिरकार आतंकियों को मार गिराया गया है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल सोपोर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत