1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में हिज्बुल का वांछित आतंकवादी गिरफ्तार, युवाओं को आतंकवाद के लिए बरगलाने का आरोप

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में हिज्बुल का वांछित आतंकवादी गिरफ्तार, युवाओं को आतंकवाद के लिए बरगलाने का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2018 06:49 pm IST,  Updated : Dec 09, 2018 09:21 pm IST

युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए फुसलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के एक वांछित आतंकवादी को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hizbul Mujahideen terrorist Mohammad Amin- India TV Hindi
Hizbul Mujahideen terrorist Mohammad Amin

जम्मू: युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए फुसलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के एक वांछित आतंकवादी को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्द्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर सौंदर दचान गांव निवासी और कट्टर आतंकवादी मोहम्मद अमीन उर्फ ‘जहांगीर’ के करीबी सहयोगी रेयाज अहमद को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि हाल में सोशल मीडिया पर अहमद की कई तस्वीरें वायरल हुई थी जिनमें वह एके राइफल लिये हुआ था। एक जुलाई को गिरफ्तार किये गये उसके दो सहयोगियों से पूछताछ में अहमद का नाम सामने आया था। उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद किश्तवाड़ पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के परिमपुरा क्षेत्र में आतंकवाद से संबंधित एक अन्य मामले में अहमद शामिल है। अधिकारी ने बताया कि वह स्थानीय युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए उन्हें फुसलाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत